पेड़ो को आसानी से कैसे बनाये ।
संकल्प ले, अपने जन्मदिन, सालगिरह, पितरो के लिए, स्कूल, कॉलेज, आफिस, महीने में एक विक्ष जरूर लगाएं, ये सिर्फ आपके लिए है, आपके भविष्य और अगली पीढ़ी के लिए है, तभी आप जीवित रह पाएंगे ।

एक पेड़ आपको और आने वाली पीढ़ी को जीवन दे सकता है ।
इतनी गर्मी क्यों है ?
सिर्फ पेड़ो की कटाई, और पेड़ लोग लगाते नही, अपने से फुर्सत नही है ।
बीज बोना या पेड़ लगाना ज़्यादा खर्च नहीं है, लेकिन करना जरूरी है ।
पीपल, नीम, बरगद, शतावरी, तुलसी, नींबू, जामुन, सीताफल, आम, कटहल, अशोक, महुआ आदि के बीज इकट्ठा करें ।
1. पीपल के पौधे बहुत जगह उग जाते है उनको एक जगह छोटी थैली में इक्कठा करे और बाटे । 100% ऑक्सिजन देते है 24 घंटे ।
2. नीम के बिज को गमलो या कियारी में 3 इंच की दूरी पे नरसरि बनाये और बाटे । वातावरण को प्योर करते है ।
3. बरगद के पेड़ की डालियों को छील के मिट्टी डाल के बांध दी, कुछ दिनों में जड़ आ जायेगी, फिर उनको अलग कर ले और बाटे ।
4. बाकी सभी पौधे बिज से बन जाते है ।
फिर खुली जगहों, सड़क के किनारे, फुटपाथ, हाईवे, बगीचों और अपनी सोसाइटी या बंगले में दो-तीन इंच का गड्ढा खोदें। 6-12 महीने ध्यान दे अपने बच्चो की तरह । ये पेड़ आपकी पीढ़ी का ध्यान देंगे ।
इन बीजों को मिट्टी के साथ हर गड्ढे में दबा दें और फिर गर्मियों में हर दो दिन में पानी दें।
बरसात के मौसम में पानी देने की ज़रूरत नहीं है।
15 से 30 दिन बाद छोटे-छोटे पौधे निकल आएंगे।
आइए इसे राष्ट्रीय आंदोलन बनाएं और अपनी रक्षा करे ।
कृपया ज़्यादा से ज़्यादा पेड़ लगाएं और इस संदेश को सभी तक पहुँचाएँ। आइए, समारोहों, जन्मदिन आदि के दौरान रिटर्न गिफ्ट के तौर पर पौधे बाँटें।
कृपया सभी लोग एक पेड़ लगाएँ ।
