Economic Weak Category (EWC)
Economic Weak Category (EWC)

Economic Weak Category (EWC) क्या है ?
इस Economic Weak Category (EWC) का उद्देश्य को जानना और समझना सबसे पहले बहुत जरूरी है। : भारत मे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWC) के लिए नीति का उद्देश्य समाज के आर्थिक दृष्टि से अपुष्ट वर्गों को शिक्षा, रोजगार और अन्य अवसरों के लायक बनाना है। (इसको ग्लोबल परिपेक्ष्य में भी लाया जा सकता है।)
लक्ष्य:
EWS नीति का उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से विपन्न वर्गों को मुख्यधारा में लाना और उन्हें समान अवसर प्रदान करना है।
EWC नीति के मुख्य बिंदु:
1. आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग की परिभाषा Economic Weak Category (EWC) : जिनकी परिवार की इनकम सालाना (उदाहरण) 3 लाख भारत (ये हर देश के हिसाब से अलग हो सकती है) से भी कम है या जिनके पास 2 एकड़ से कम जमीन खेती की हो। ये गाँव, शहर, सिटी, मेट्रो सिटी में अलग-अलग होगा। बहुत से अच्छे परिवार भी आज के दिन EWC में आ गए है, तो इसकी अपेक्षा उनको भी है।
2. मूल सुविधा के अवसर : पढ़ाई, घर, कोचिंग, कपड़े, खाना आदि जीवन निर्वाह की सामग्री मूल रूप से जीवन में आगे बढ़ने के लिये।
3. शिक्षा का अवसर और ज्ञान का क्षय : ज्ञान का क्षय नही होना चाहिए किसी भी तरह से देश के लिये। विद्यार्थियों को मूल सुविद्या देके आम बच्चों के बराबर लाना, क्योकि ज्ञान नहीं होगा तो समाज खराब होगा, अर्थात वो अपने विद्या को जान नहीं पाएंगे। सिर्फ उनके पास सिर्फ डिग्री रह जायेगी।
4. रोजगार का क्षय : जब हम मूल सुविधा देखे किसी भी विद्यार्थी को आगे बढ़ाते है, तो वह ज्ञानी के साथ साथ दुसरो के लिये भी आदर्श बनता है। नहीं तो वो हर जगह कुपोषित महसूस करेंगे।
EWS नीति के लाभ:
1. शिक्षा के अवसर : EWS नीति से आर्थिक रूप से कमज़ोर विद्यार्थियों को फीस, ट्यूशन, कोचिंग की सहायता प्रदान करके आम क्षात्रों के अनुरूप तैयार होने का मौका देना।
2. रोजगार के अवसर : EWS नीति के तहत आर्थिक रूप से कमज़ोर लोगो को रोजगार के अनुरूप या व्यापार के अनुरूप तैयार करके आम लोगो के अनुरूप तैयार करना।
3. आर्थिक विकास : EWS नीति से आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की आर्थिक स्तिथी में सुधार करना।
4. सामाजिक विकास और न्याय : EWS नीति से समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को आम लोगो के बराबर विकास और न्याय के अनुरूप बनाना।
———-
नोट: ये मेरे अपने विचार हैं देश के आगे कुछ भी नही है, देश की तरक्की के लिए हर व्यक्ति को अपना सहयोग अनिवार्य रूप से देना चाहिए।
